Homeक्राइमपाकिस्तान ISI के लिए जासूसी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान ISI के लिए जासूसी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान ISI के लिए जासूसी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

By Priyanka Thakur

पठानकोट: Punjab Police ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कथित जासूसी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर सेना और अर्धसैनिक बलों की संवेदनशील तस्वीरें पाकिस्तान भेजने और जासूसी से जुड़े सबूत नष्ट करने के आरोप हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की और तरनप्रीत सिंह उर्फ तन्नू के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी Daljinder Singh Dhillon ने बताया कि 21 मई को खुफिया एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ बीतू को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार बलजीत सिंह पर देश विरोधी ताकतों को सेना और अर्धसैनिक बलों की संवेदनशील तस्वीरें भेजने का आरोप है। जांच के दौरान उसके कब्जे से जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे-44 पर सुजानपुर के पुल नंबर 4 और 5 के बीच लगाया गया सीसीटीवी कैमरा भी बरामद किया गया।

एसएसपी ने बताया कि बलजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके दोस्त अंकित को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि जासूसी गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बलजीत ने अपने बड़े भाई हरदीप सिंह को सौंप दिया था।

पुलिस के मुताबिक जैसे ही बलजीत की गिरफ्तारी हुई, हरदीप सिंह ने मोबाइल फोन और अन्य अहम सबूत नष्ट करने की कोशिश की ताकि पुलिस कार्रवाई से बचा जा सके। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं बलजिंदर सिंह और तरनप्रीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाकर पूछताछ की गई। जांच एजेंसियों के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से पाकिस्तानी ISI एजेंसी के संपर्क में थे और कथित तौर पर जासूसी गतिविधियों में शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के नेटवर्क, विदेशी संपर्कों तथा अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के पीछे जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी हुई हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments