HomeपंजाबPunjab Food Processing Seminar: कृषि और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने पर...

Punjab Food Processing Seminar: कृषि और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने पर जोर | 24 Ghante News

चंडीगढ़ के एमजीएसआईपीए (MGSIPA) में पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और ओंटारियो की एसोसिएट मंत्री नीना तांगड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में नीना तांगड़ी ने पंजाब के कृषि और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र की अपार संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब और कनाडा के बीच तकनीक, ज्ञान और निवेश के आदान-प्रदान से दोनों क्षेत्रों को लाभ मिल सकता है।

वहीं गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग उद्योग के विस्तार से किसानों की आय बढ़ेगी और राज्य के उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे कृषि उत्पादों की वैल्यू एडिशन बढ़ेगी और किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा।

सेमिनार में विभिन्न विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। एन. एस. बराड़ ने अपने उद्यमी सफर के अनुभव बताते हुए कहा कि पंजाब में उच्च गुणवत्ता वाले फलों और सब्जियों के उत्पादन की बड़ी क्षमता है।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निवेश को बढ़ावा देने पर भी विशेष चर्चा हुई। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Reported by Priyanka Thakur

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments