PSPCL में 2437 अप्रेंटिस ट्रेनीज़ की होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा बड़ा रोजगार अवसर
चंडीगढ़, 20 जून 2026: पंजाब सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनीज़ को सहायक लाइनमैन (ALM) के रूप में भर्ती करने का निर्णय लिया है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि PSPCL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस भर्ती को मंजूरी दे दी है। ये प्रशिक्षु वर्तमान में PSPCL और PSTCL में लाइनमैन ट्रेड में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के तहत पंजाबी भाषा की अनिवार्य परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। अप्रैल 2022 से अब तक PSPCL और PSTCL में कुल 9,627 नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जबकि करीब 3,000 अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
सरकार का कहना है कि यह फैसला युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की नीति का हिस्सा है।


