राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि
चंडीगढ़, 25 सितंबर – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहां लोक भवन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सार्वजनिक जीवन में योगदान को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने उनके ‘अंत्योदय’ के विचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का मूल भाव समाज के सबसे गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों का उत्थान एवं कल्याण सुनिश्चित करना है ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार और आदर्श आज भी समावेशी विकास तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करते हैं।


