Homeपंजाबभगवंत मान सरकार धान सीजन में किसानों को देगी 8 घंटे निर्बाध...

भगवंत मान सरकार धान सीजन में किसानों को देगी 8 घंटे निर्बाध बिजली | 24 Ghante News

भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को देगी निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़: Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आगामी धान सीजन को लेकर किसानों के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंजाब के बिजली मंत्री Tarunpreet Singh Sond ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) राज्य के किसानों को धान की रोपाई के दौरान प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक निर्बाध बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाएगा।

बिजली मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के लिए चरणबद्ध शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत 1 जून से गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में बिजली सप्लाई शुरू होगी। वहीं 5 जून से फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों में यह सुविधा लागू की जाएगी। इसके अलावा 9 जून से लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, कपूरथला, जालंधर और एसबीएस नगर जिलों में किसानों को प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली दी जाएगी।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि भगवंत मान सरकार के लिए कृषि क्षेत्र सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के हर एपी मोटर कनेक्शन को नियमित बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसान धान की रोपाई सुचारू रूप से कर सकें।

उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में पीएसपीसीएल की विशेष टीमें 24 घंटे निगरानी करेंगी। किसी भी तकनीकी खराबी, ट्रांसफार्मर फॉल्ट या बिजली संबंधी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों की शिकायतों के निपटारे के लिए कंट्रोल रूम और शिकायत निवारण तंत्र को भी मजबूत किया गया है।

बिजली मंत्री ने कहा कि पीएसपीसीएल ने ट्रांसमिशन लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य बिजली ढांचे के रखरखाव का कार्य पहले ही पूरा कर लिया है ताकि धान सीजन के दौरान बिजली सप्लाई में कोई बाधा न आए।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बिजली का समझदारी से उपयोग करें और विभाग द्वारा जारी शेड्यूल का पालन करें। सरकार किसानों के हितों की रक्षा और सफल धान सीजन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments