Homeपंजाबपंजाब के युवाओं का भविष्य कांग्रेस-अकाली सरकारों ने बर्बाद किया: CM भगवंत...

पंजाब के युवाओं का भविष्य कांग्रेस-अकाली सरकारों ने बर्बाद किया: CM भगवंत मान

कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने पंजाब के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया: CM भगवंत मान

समराला में लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान CM मान ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना, गांव के विकास के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट देने का किया ऐलान

चंडीगढ़/समराला, 22 नवंबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों की नीतियों ने पंजाब के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया। उनकी सरकार का एकमात्र उद्देश्य जनकल्याण और पंजाब को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में पैसा कमाने नहीं, बल्कि पंजाब में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आए हैं। एक शिक्षक के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने वाले लोगों के भरोसे को वह कभी नहीं तोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना जिले के समराला विधानसभा क्षेत्र के गांव हेडों बेट में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये की ग्रांट का चेक सौंपा। इस राशि से डिस्पेंसरी, खेल मैदान, कम्युनिटी सेंटर, आंगनवाड़ी केंद्र और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

CM मान ने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन गया था। छोटे कारोबारियों, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक से कमीशन मांगा जाता था। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए, न कि नेताओं की जेब में जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 71 हजार से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब 2022 में 27वें स्थान पर था, जबकि अब प्राथमिक शिक्षा में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा पास की है, जबकि पहले यह संख्या केवल 80 थी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत परिवार मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत लगभग 54 लाख परिवारों के हेल्थ कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। वहीं, किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब 14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए CM मान ने कहा कि 1 दिसंबर से माताओं और बहनों के खातों में वित्तीय सहायता पहुंचाई जाएगी। सरकार का उद्देश्य जनता का पैसा सीधे जनता के कल्याण पर खर्च करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक मिलनी कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही है। जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी।

News written by Priyanka Thakur

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments