Homeपंजाबचंडीगढ़ कार्निवल में नुक्कड़ नाटक पर्यावरण का विनाश का मंचन

चंडीगढ़ कार्निवल में नुक्कड़ नाटक पर्यावरण का विनाश का मंचन

थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ के कलाकारों ने दो शो के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राजीव मेहता के निर्देशन में हुआ मंचन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ कार्निवल के समापन दिवस पर रविवार को लेजर वैली, सेक्टर-10 में थिएटर आर्ट्स, चंडीगढ़ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘पर्यावरण का विनाश’ के दो सफल शो प्रस्तुत किए। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी (CSNA) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। नाटक कार्निवल के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।

वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव मेहता के निर्देशन में प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय और व्यंग्यात्मक अंदाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नाटक में प्रकृति के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़ और इसके गंभीर दुष्परिणामों को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया।

नाटक में ट्राईसिटी के जाने-माने रंगमंच कलाकार योगेश अरोड़ा, सनी संधू, राजीव मेहता, आशा सकलानी, मुकेश चंदेलिया, रितिका चंदेलिया, राहुल वर्मा, रविंदर सिंह रावत, हरप्रीत सिंह, साहिल ग्रोवर और संदीप कुमार ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रकृति के संसाधनों का अंधाधुंध दोहन, प्रदूषण और पर्यावरण के प्रति लापरवाही आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने कलाकारों के प्रदर्शन की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की। दोनों शो को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

थिएटर आर्ट्स, चंडीगढ़ की इस प्रस्तुति ने एक बार फिर साबित किया कि नुक्कड़ नाटक सामाजिक जागरूकता फैलाने और गंभीर मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments