HomeपंजाबIPL 2026 Playoffs पंजाब में, न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में होंगे Eliminator और...

IPL 2026 Playoffs पंजाब में, न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में होंगे Eliminator और Qualifier 2 | 24 घंटे न्यूज

चंडीगढ़, 6 मई | रिपोर्ट: प्रियंका ठाकुर

पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दो अहम प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। ये मुकाबले पीसीए न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

PCA के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को Eliminator और 29 मई को Qualifier 2 मैच आयोजित होगा। Eliminator मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा, जबकि Qualifier 2 में Eliminator के विजेता और Qualifier 1 के हारने वाली टीम आमने-सामने होंगी।

उन्होंने कहा कि ये मुकाबले सेमीफाइनल के बराबर अहमियत रखते हैं और इनका रोमांच पूरे देश में देखने को मिलेगा। PCA ने IPL 2026 के दौरान अब तक चार लीग मैच सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं, जिससे यह स्टेडियम देश के प्रमुख क्रिकेट स्थलों में अपनी पहचान और मजबूत कर चुका है।

मीत हेयर ने बताया कि इन मुकाबलों की मेजबानी मिलना PCA की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मैदान कर्मियों, सुरक्षा एजेंसियों, स्वयंसेवकों और क्रिकेट प्रशंसकों के सहयोग से सभी मैच सुचारू रूप से संपन्न हुए, जिससे आयोजकों को यह जिम्मेदारी सौंपने का भरोसा मिला।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि पंजाब किंग्स, जो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, खिताब की प्रबल दावेदार बन सकती है।

PCA न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम की विश्वस्तरीय सुविधाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

अब PCA आगामी प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारी में जुट गया है, जिनमें देशभर से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments